उत्तराखंड

…तो उत्तराखंड में एसएसआई की होगी अलग पहचान

देहरादून। पुलिस विभाग ने हेड कांस्टेविल से प्रोन्नत कर विशेष उप निरीक्षक बने पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव का प्रस्ताव उत्तराखंड शासन के गृह विभाग को भेजा है। प्रस्ताव में अनुरोध किया गया है कि विशेष उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक की वर्दी में कोई अंतर न होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो पाती है, लिहाजा विशेष उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के समान अधिकार और वर्दी साजसज्जा का अधिकार दिया जाए, ताकि दोनों कर्मचारियों के बीच अंतर नजर आ सके।

पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक जीएस मर्तालिया ने बताया कि पुलिस महानिदेशक एमए गणपति की पहल पर विशेष उप निरीक्षक की वर्दी में बदलाव का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि हेड कांस्टेबिल से प्रोन्नती पाकर सहायक उप निरीक्षक और विशेष उप निरीक्षक बने पुलिस कर्मियों की वर्दी एक समान है। जिससे दोनों की पहचान नहीं हो पाती है। शासन से अपेक्षा की गई है कि विशेष उप निरीक्षक की वर्दी में कुछ परिवर्तन कर उनकी पहचान अलग की जा सकती है। साथ ही विशेष उप निरीक्षक अभी तक कुछ मामलों की विवेचना नहीं कर सकते थे, लिहाजा उनके अधिकार उप निरीक्षक के बराबर करने का भी प्रस्ताव है। ताकि विवेचनाओं के निरस्तारण में तेजी आ सके।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महकमे में सिपाही, हेड कांस्टेबिल और दरोगाओं की तैनाती में बड़े फेरबदल की तैयारी भी की जा रही है। मैदानी क्षेत्र के एक ही जिले में 16 साल से जमे पुलिस कर्मियों को पहाड़ पर चढ़ाया जाएगा। जबकि पहाड़ में दुर्गम स्थल़ पर 10 साल से तैनात पुलिसकर्मियों को मैदानी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, UK police, SI,Identities

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button