उत्तराखंड

उत्तरकाशी के सरूताल के लिए ट्रैकिंग टीम रवाना

देहरादून। हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने ट्रैकिंग दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के नए व अज्ञात पर्वतीय गन्तव्यों पर ट्रैकिंग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ट्रैकर हर बार नए डेस्टिनेशन पर जाते है तो दुनिया को नए पर्यटक गन्तव्यों की जानकारी मिलती है। साथ ही उस क्षेत्र की विशेषता व कठिनाइयों का भी पता चलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय ट्रैकिंग अभियानों से दुनियाभर के पर्यटकों व ट्रैकर्स की रूचि भी नए पर्यटक स्थलों के प्रति बढ़ती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा ट्रैकिंग अभियानों को पर्यावरण व हिमालय सरंक्षण, नदियों के पुर्नजीवीकरण, गंगा के स्वच्छता अभियान, पाॅलीथीन मुक्त पर्यावरण, स्वच्छ भारत व वृक्षारोपण से जोड़ा जाए। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पर्वतारोहण से जोड़े जाने की पहल की जाए।

हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल ट्रैकिंग अभियान 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उक्त 14 सदस्यीय ट्रैकिंग दल देहरादून से रवाना होकर देवजानी, केदारकाण्ठा, दुंदा, तलहटी, सरूताल, डोबलका, सर, घिंगाड़ी, गंगटाड़ी आदि तक की यात्रा करेगा। सरूताल उत्ताखण्ड के जनपद उत्तरकाशी में लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र झील है। सरूताल ट्रैक पर गंगोत्री, तथा स्वर्गारोहिणी, कालानाग और बंदरपूंछ चोटियों के दर्शन भी होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button