उत्तराखंड

कत्त्युर घाटी में गुलदार का आतंक – दो ग्रामीणों को किया घायल

बागेश्वर। बागेश्वर के जखेड़ा स्थित सुरांग गांव में गुलदार ने हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया। दोनों घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे सुरांग गांव के कंचन सिंह व रघुवीर सिंह अपने अपने घर जा रहे थे। तभी सुनसान रास्ते से सटी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने दोनों पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से दोनों घायल हो गए। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई।

दोनों घायलों के नाम कंचन सिह (32) और रघुवीर सिह (40) हैं। घायलों को बैजनाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कत्त्युर घाटी में लगातार गुलदार का आतंक बना हुआ है। एक सप्ताह पूर्व ही तीन वर्ष के मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button