उत्तराखंड

शहीद सम्मान यात्रा: शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

डीबीएल ब्यूरो / देहरादून

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के मूनाकोट में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ किया इस अवसर पर शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।

इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, विधायक चन्द्रा पंत आदि मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड, देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि: राजनाथ सिंह :

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्परा है कि जो देश के लिए अपनी जिंदगी न्योछावर करते हैं, उनको देवतुल्य माना जाता है। जननी और जन्मभूमि दोनों स्वर्ग के समान होते हैं। उत्तराखण्ड, देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि है। उत्तराखण्ड में पांचवा धाम सैन्यधाम बन रहा है। सैन्यधाम में शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम में लाई जायेगी।

1962 युद्ध में कुमाऊं बटालियन के जवानों ने किया करिश्माई काम :

केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि 1962 भारत-चीन युद्ध में कुमाऊं के 13वीं बटालियन के 124 जवानों जो करिश्माई काम किया, उसे भारत कभी भूल नहीं सकता। भारत के हर नागरिक के मन में शहीदों के परिवारों के प्रति एक सम्मान का भाव होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button