अपना दून

सैनिकों के आश्रित पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 21 अगस्त से

डीबीएल संवाददाता / देहरादून

जनपद देहरादून के सैनिकों के आश्रित पुत्रों के लिए सेना, नौसेना, वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 21 अगस्त 2023 से 56 दिनों का निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी ले0 कर्नल जीएस चन्द (अ0प्रा0) से मिली जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन देहरादून में किया जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आयु 17 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंकों से) हांे। (भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास) है। वजन-46 किग्रा, सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉंड साथ में लाना अनिवार्य हैै। पूरी जानकारी के लिए मो0 नं. 7895148803, 9410321614, 8192814463 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया 14 अगस्त से :

प्रशिक्षणार्थियों का चयन 14 अगस्त से 19 अगस्त 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह, 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जायेगा।
शेष जनपदों का चयन सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button