उत्तराखंड

शादी से लौटते वक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

डीबीएल संवाददाता/उत्तरकाशी बड़कोट  समारोह से लौटते वक्त हुई वाहन दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये। जानकारी अनुसार शादी समारोह में समिलित होने के बाद वापस अपने घर डांग गांव आते समय सायं करीब पांच बजे जुणगा गांव के पास मारुति 800 यूए07Lएल/8538 मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक सहित 7 लोग सवार थे। सभी घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 सेवा से ब्रह्मखाल अस्पताल लाया गया। जिनमें से तीन गंभीर रूप से  घायलों को उत्तरकाशी रैफर किया गया हैं। चार लोगों का ब्रह्मखाल अस्पताल मे इलाज चल रहा है। धरासू पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डांग गांव के हौस्यारु लाल ने ब्रह्मखाल से सुबह मोर्गी गांव के लिए इस वाहन को बुक कराया। वापस आते वक्त उन्हें जुणगा गांव के एक अन्य विवाह समारोह मे समिलित होना था। वापसी के समय जुणगा गांव के पास ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें हौस्यारु लाल, उनकी पत्नी अशरफी देवी, बेटा अरमान, बेटी अनीता व उसके रिश्तेदार सतपाल व सचिन भी थे। वाहन स्वामी भीमराज ग्राम जुणगा स्वयं ही ड्राइविंग कर रहा था। तीन गंभीर घायलों में चालक भीमराज, अनीता और सचिन को रैफर किया गया। हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। इस मौके पर एसओ धरासू विनोद थपलियाल, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button