क्राइम

महिलाओं की त्वरित मदद को पुलिस ने जारी किया वाट्स ऐप नंबर

डीबीएल संवाददाता

देहरादून। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस नेे एक और पुख्ता कदम उठाया गया है। उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला वाट्स ऐप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है।

अशोक कुमार ने बताया कि महिला वाट्स ऐप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो वाट्स ऐप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी वाट्स ऐप पर आए संदेश पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी, जिस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button