व्यक्तित्व

महिला सशक्तिकरण : प्रेरक कहानियां (01)

बहनों के रोजगार का जरिया बना खाना बनाने का हुनर :

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने हम बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिलवाया। प्रशिक्षण में हमें खाने को रुचिपूर्ण बनाने के साथ-साथ बेकरी का सामान बनाने के बारे में भी सिखाया गया। सबसे महत्वपूर्ण खाने को परोसने के बारे में भी विस्तार से बताया गया। यह कहना है। यमुनागर जिले के नागल गांव की निवासी आर्यन स्वयं सहायता समूह की सदस्य सोनिया का। वह पूरे आत्मविश्सास साथ कहती हैं कि यह प्रशिक्षण आज हमारे परिवार के आर्थिक हालातोें को संवारने में राह दिखाने का काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके साथ समूह की अन्य बहनों टाजूक मालपुर गांव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की रेनू, हरियाबाॅस के श्री राम स्वयं सहायता समूह की रेखा शर्मा, कमालपुर गांव के सिमरन स्वयं सहायता समूह की शशि ने मिलकर खाना बनाने के काम का ठेका उठाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के समूह से जुड़ने के बाद उनके और साथी बहनों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव ने अन्य बहनों को भी समूह से जुड़कर आर्थिकी संवारने और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button