अपना दून

महिला सशक्तिकरण : दून में 01 मार्च को आयोजित होगी महिलाओं की प्राॅइड वाॅक

डीबीएल संवाददाता

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से 01 मार्च को दून में महिलाओं की प्राॅइड वाॅक का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयेाग की अध्यक्ष विजय बड़थवाल से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके आत्म सम्मान की रक्षा व गरिमा को बनाये रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा 01 मार्च 2020 को देहरादून शहर में प्राॅइड वाॅक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 1000 महिला हिस्सा लेंगी। प्राॅइड वाॅक का शुभारंभ शाम 5.00 बजे से गांधी पार्क से किया जाएगा। घण्टाघर एवं दर्शनलाल चैक होते हुए पुनः गांधी पार्क तक पंहुचकर समापन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button