स्वास्थ्य
पाइल्स क्लिनिक ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – 250 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच

डीबीएल संवाददाता ।

पाइल्स क्लिनिक देहरादून की ओर से पाइल्स, फिशर एवं भगन्दर जैसी गंभीर समस्याओं के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे 250 से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
रविवार को दून की जैन धर्मशाला में पाइल्स क्लिनिक के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में मरीजों के जरूरी टेस्ट निःशुल्क किए गए। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी बीमारी के बारे में जागरूक किया और उचित परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की।
पाइल्स क्लिनिक के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।



