उत्तराखंड
हरेला पर्व के मौके पर प्रदेश में रोपे जाएंगे 5 लाख पौधे

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
हरेला पर्व पर उत्तराखंड पौधरोपण पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश भर में एक ही दिन में 05 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जिसमें से गढ़वाल मंडल में 03 लाख और कुमाऊं मंडल में 02 लाख पौधे रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ और एक पेड़-माँ के नाम की थीम पर यह पौधरोपण आयोजित किया जाएगा। हरेला पर्व के तहत पूरे माह हरियाली संरक्षण को लेकर विभिन्न आयोजन किये जायेंगे।