संस्कृति एवं संभ्यता

23 जनवरी को विधि-विधान से शुरू होगी नंदाजात यात्रा – 2026

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने प्रैसवार्ता में यात्रा मार्ग को पुरातन समय के अनुसार रखने का किया आग्रह

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

नंदाजात यात्रा-2026 का शुभारंभ 23 जनवरी को होगा। यह जानकारी मां नंदा देवी सिद्धपीठ करुड़ मंदिर, विकास खंड नंदानगर, जनपद चमोली की आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने प्रैसवार्ता के दौरान दी। इस दौरान समिति ने सरकार एवं प्रशासन को नंदाजात यात्रा के परंपरागत मार्ग का अनुसरण करने का आग्रह किया।

शनिवार को देहरादून के प्रैस क्लब में नंदाजात यात्रा की आयोजन समिति नंदा देवी सिद्धपीठ करुड़ मंदिर, विकास खंड नंदानगर, जनपद चमेल के पदाधिकारियों ने प्रैस वार्ता की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने नंदाजात यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समिति के पदाधिकारी से0नि0 कर्नल हरेन्द्र सिह रावत ने यात्रा के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नंदाजात के यात्रा मार्ग में परिवर्तन को लेकर प्रशासन के निर्णय पर ऐतराज भी जताया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं के स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

प्रैस वार्ता में नंदाजात यात्रा के विभिन्न मार्गों के डोली अध्यक्ष नरेन्द्र गौड़, सुखवीर रौतेला, अशोक गौड़़, कमलेश गौड़ एवं प्रकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।

यात्रा का मूल स्वरूप कायम रखने को चेताया :

प्रैस वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने नंदाजात यात्रा के मार्ग परिवर्तन खासतौर पर करूड़ को यात्रा के अंतिम पड़ाव रखे जाने पर ऐतराज जताया गया। समिति ने उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि जनमानस की धार्मिक भावनाओं और आस्था की प्रतीक मां नंदादेवी सिद्धपीठ मंदिर करूड़ के धार्मिक पौराणिक एवं पारंपरिक स्वरूप से छेड़छाड़ कतई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति ने जनभावनाओं के विरोध निर्णय लिए जाने पर सरकार और प्रशासन को जनआंदोलन को लेकर भी चेताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button