शिक्षा

कार्यशाला में विद्या ज्योति परियोजना के क्रियान्वयन पर मंथन किया

डीबीएल संवाददाता।

उत्तराखंड सत्य साई संगठन के तत्वावधान में विद्या ज्योति सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की भूमिका को मजबूत करने और राज्य में विद्या ज्योति परियोजना के क्रियान्वयन पर मंथन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता विद्या ज्योति सेवा प्रोजेक्ट के सेंट्रल जोन प्रेसिडेंट भरत झावर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या ज्योति केवल एक शैक्षणिक परियोजना नहीं बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण पर आधारित एक व्यापक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

कार्यशाला में डॉ. अपर्णा तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विद्या ज्योति के शैक्षिक एवं मानवीय पक्षों पर विचार साझा किए।

अंजली वर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button