मैक्स हॉस्पिटल में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी से बुजुर्ग के घुटनों का किया सफल इलाज

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून में घुटनों के गंभीर बाइलेटरल ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित 61 वर्षीय मरीज का सफल उपचार कर उन्हें दोबारा चलने-फिरने में सक्षम बना दिया है। एडवांस्ड रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट और जॉइंट प्रिजर्वेशन सर्जरी के माध्यम से मरीज अब दोबारा से सक्रिय जीवन जीने लगे हैं।
मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. गौरव गुप्ता, डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं डॉ. शुभम अग्रवाल, कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स ने बताया कि 61 वर्षीय एससी गर्ग पिछले कई महीनों से दोनों घुटनों में लगातार दर्द से परेशान थे। चैकअप करने के बाद उनके बाएं घुटने में रोबोटिक पेटेलोफेमोरल रिप्लेसमेंट और दाएं घुटने में रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। यह प्रक्रिया नॉर्थ इंडिया की पहली और भारत की दूसरी रोबोटिक पेटेलोफेमोरल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी रही। यह सर्जरी कंबाइंड स्पाइनल-एपिड्यूरल एनेस्थीसिया के तहत सफलतापूर्वक की गई।



