व्यवसाय

एआई डिजिटल स्वास्थ्य स्मार्ट सिस्टम लांच किया

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम प्रा. लि. ने अल बु्रक सिंगापुर एवं जेबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, देहरादून के सहयोग से “इंटेलिवा डिटेक्टिव” अत्याधुनिक एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म और एआई-आधारित डिजिटल स्वास्थ्य स्मार्ट सिस्टम को लांच किया ।

सोमवार को मीडिया वार्ता के दौरान एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम प्रा. लि. के वरिष्ठ प्रतिनिधि डा. रवि शर्मा ने बताया कि यह अत्याधुनिक एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म है जिसके माध्यम से सुरक्षा संगठनों और कॉर्पोरेट सुरक्षा टीमों के लिए सुरक्षित, गोपनीयता-सचेत और किफायती सुविधा मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस तकनीक से वीडियो डेटा उपयोगकर्ता की स्थानीय प्रणाली में ही रहता है, जिससे डेटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित रहती है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से हम कई सौ कैमरे के डाटा का एनालिसिस एआई की मदद से कुछ ही घंटों में किया जा सकता है। डा. शर्मा ने बताया कि अपराध से जुड़े फ्रंट पर यह स्मार्ट सिस्टम बेहद कारगर साबित होगा, क्योंकि वर्तमान में वीडियो एनालिस में कई दिन का समय लगता है।

प्रैस वार्ता में कुश भार्गव, अरविंद बाबा एवं पंकज बालियान आदि ने भी एआई-आधारित डिजिटल स्वास्थ्य स्मार्ट सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button