सामाजिक सरोकार

अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ रहें सभी वार्डन : साहू

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

सिविल डिफैंस संगठन से जुड़े सभी वार्डन अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ होकर अपनी सेवायें दें। यह बात पोस्ट-1 उत्तर प्रभाग की मासिक बैठक में बैठक की अध्यक्षता कर रहे डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफैंस देहरादून एसके साहू ने कही। उन्होंने कहा कि सभी पोस्टों में होने वाली मासिक बैठकों में वार्डन अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज करें।

रविवार को सिविल डिफैंस की पोस्ट-1 उत्तर प्रभाग की बैठक का आयोजन ओल्ड मसूरी रोड राजपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कंट्रोलर सिविल डिफैंस देहरादून एसके साहू ने की। उन्होंने कहा कि सभी वार्डन अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी वार्डन से अपेक्षा जताई कि वे अपनी पोस्ट में होने वाली मासिक बैठकों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।

इस मौके पर डिप्टी डिवीजनल वार्डन महेश गुप्ता, पूर्व डिप्टी डिवीजनल वार्डन लोकेश गर्ग, पोस्ट वार्डन आनंद गुंसाई आदि ने भी अपने विचार साझा किए।

बैठक में उप पोस्ट वार्डन पंकज जोशी, पृथ्वीराज क्षेत्री, प्रमोद कुमार राणा, कमल थापा, पंकज भार्गव, राजेन्द्र, नसीर खान, डॉ0 निर्मल सिंह, आशुतोष शर्मा, राजेश्वर साहू, नंदनी शर्मा, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button