किशोरावस्था की चुनौतियों के बारे में किया जागरूक

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
नैनबाग शिवांश कुंवर, समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए एडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को किशोरावस्था की चुनौतियों के सम्बन्ध में मार्गदर्शन एवं जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने किया। प्रियंका कंडारी ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों तथा चुनौतियों से लड़ने, जीवन कौशल विकास, परीक्षाओं के मानसिक दबाव से निपटने के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।
समग्र शिक्षा द्वारा उपलब्ध मेंस्ट्रुअल हैल्थ कॉमिक्स किट के माध्यम से भी बालिकाओं को किशोरावस्था व जीवन कौशल सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही रोल प्ले के माध्यम से जागरूक किया। अनामिका भट्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया।



