सामाजिक सरोकार

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सिविल डिफैंस वार्डन का किया सम्मान

डीबीएल संवाददाता

नागरिक सुरक्षा के कार्यों में तत्परता, साहस तथा लगन के साथ योगदान देने वाले सिविल डिफैंस वार्डन को नागरिक सुरक्षा विभाग के डिप्टी कंट्रोलर एसके साहू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गुरूवार को नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित वार्डन को शुभकामनायें देते हुए डिप्टी कंट्रोलर एसके साहू ने कहा कि सभी वार्डन विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासति रहकर समयानुसार सौंपी गई ड्यूटी का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य के कार्यों में नागरिक सुरक्षा विभाग हर वार्डन को कार्यों के लिए बेहतर सुविधायें देने के लिए प्रयासरत है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप से आंमत्रित मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के समन्वयक हरीश कोठारी ने सिविल डिफैंस देहरादून के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपेक्षा जताई कि संगठन के प्रशिक्षित वार्डन सामाजिक सरोकारों के कार्यों के साथ आपदा राहत कार्यों में भी अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे।

इस दौरान डिवीजनल वार्डन डॉ0 विश्व रमन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन महेश चन्द्र गुप्ता, डॉ0 अरविन्द कुमार, डॉ0 सूर्यप्रकाश भट्ट एवं रविन्द्र मोहन काला ने भी सम्मानित वार्डनों को शुभकामनायें दीं और अपने विचार साझा किये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button