खेल
उत्तराखंड क्रिकेट टीम को सीएम ने दी बधाई

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।



