उत्तराखंड
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से समसामयिक विषयों पर की चर्चा

डीबीएल संवाददाता /देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान उनके मध्य वन व पर्यावरण सहित राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।