खेल

सीएम धामी ने प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

डीबीएल संवाददाता/ देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। सीएम ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों में भी अपने कैरियर की संभावनाएं तलाश रही हैं, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। हमें अपनी मातृशक्ति पर गर्व है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर रही हैं, उन्हें राजकीय सेवा में अवसर प्रदान करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा ने बनाई पहचान :

– वर्ष 2023 में राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
-एशियाई बॉडीबिल्डिंग चौंपियनशिप में कांस्य पदक।
-9 फरवरी 2026 को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
-प्रतिभा थपलियाल बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में महिला विश्व चौंपियनशिप एवं एशिया चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली महिला बॉडी बिल्डर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button