उत्तराखंड

पौड़ी जिले के आपदा प्रभावित परिवारों को सीएम ने दिए आर्थिक सहायता के चेक

डीबीएल संवाददाता।

पौड़ी जिले के ग्राम सैंजी एवं बुरांसी में सीएम ने आपदा प्रभावितों को दिए आर्थिक सहायता के चेक 

सैंजी के इन परिवारों को मिली आर्थिक मदद : 

मुख्यमंत्री के पौड़ी जिले में आपदाग्रस्त क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त ग्राम सैंजी के 15 परिवारों जिनमें प्रभा देवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह एवं हेमराज सिंह कोराज्य आपदा मोचन निधि से प्रति भवन स्वामी को 1,30,000 की धनराशि की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिसे संबंधित परिवारों को चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।

बुरांसी में इन्हें मिली आर्थिक सहायता : 

बुरांसी में आपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशा देवी पत्नी प्रेम सिंह के परिजनों, विमला देवी पत्नी बलवन्त सिंह के परिजनों विक्रम सिंह एवं दीपक सिंह को 2,00,000 की धनराशि के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष की ओर से प्रदान किए गए। बुरांसी गांव के केशर सिंह पुत्र अमर सिंह के आवासीय भवन के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें 1,30,000 की सहायता धनराशि चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button