कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया आपदा प्रभावित देवप्रयाग का दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा

डीबीएल डेस्क/ देहरादून।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनको हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिया। आपदा प्रभावितों को मौलिक सुविधाएं और जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन से बात कर आवश्यक निर्देश दिए।
देवप्रयाग दौरे के दौरान प्रीतम सिंह ने आपदा स्थल का जायजा लिया और वहां के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने टिहरी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आपदा पीड़ितों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को सुरक्षित विस्थापित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्रीतम सिंह ने कहा की कांग्रेस हर वक्त पीड़ितों की मदद के लिए सामर्थ्य के साथ समर्पण और सेवाभाव से जुटी हुई है।
कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी आपदा ग्रस्त लोगों के सहयोग के लिए समर्पित है। इस दौरान नरेंद्रनगर जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व विधायक राजकुमार, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, विकास चंद प्रयाल सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे।