महिलाओं में बढ़ते हार्ट डिजीज मामलों के निदान पर डाक्टर करेंगे मंथन
दून में सीएसआई के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 21 व 22 फरवरी को

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
जीवन शैली में बदलाव के चलते महिलाओं में भी हार्ट की समस्या बढ़ती ही जा रही है जिसके निदान के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। यह बात कार्डियालॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया सीएसआई के पदाधिकारियों ने प्रैसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य विषय पर दून में सीएसआई के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 21 व 22 फरवरी को आयोजित होगा। इस दौरान देश ही नहीं विदेशों से आंमत्रित विषय विशेषज्ञ डाक्टर भी प्रतिभाग करेंगे।
सीएसआई अध्यक्ष प्रो0 सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि सीएसआई की पिंक काउंसलिंग ने विमेंस हार्ट हेल्थ इनिशिएटिव का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में हृदय रोगों के बढ़ते कारणों पर रिसर्च कर जागरूकता का प्रचार करना है।
इस दौरान मैक्स हॉस्पिटल देहरादून की डॉ0 रूपाली खन्ना, डॉ0 प्रीति शर्मा, डॉ0 पुनीत सदाना, डॉ0 माफेकर आदि ने भी अपने विचार साझा किए।



