उत्तराखंड
दून में द्रोणा महोत्सव का आयोजन 13 से 22 फरवरी तक

डीबीएल संवाददाता/देहरादून।

भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ऋषिकेश के तत्वावधान में देहरादून में द्रोणा महोत्सव का आयोजन 13 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी के अलावा लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगे।
बुधवार को प्रैसवार्ता के दौरान द्रोणा महोत्सव आयोजन के मुख्य प्रभारी अनिल चंदोला ने जानकारी दी कि हर साल की तरह इस बार भी देहरादून में 13 फरवरी से 10 दिवसीय द्रोणा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन के संचालन के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड का विशेष आभार जताते हुए सहयोगी संस्थाओं राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, हिमाद्री, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, आयुष एवं होमोपैथी विभागों सहित अन्य संस्थाओं का भी आभार जताया।
इस मौके पर संस्थान के अतुल बतेंज, अर्चना आदि मौजूद रहे।



