छात्रों को मानवाधिकार विषय के बारे में जागरूक किया

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एनएचआरसी के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने सोमवार को देहरादून के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
प्रो. त्रिपाठी ने जीजीआईसी कौलागढ़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी एवं दून मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मानवाधिकार की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने पोक्सो एक्ट, स्वच्छता, और आत्मरक्षा से संबंधित योजनाओं पर भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, दून मेडिकल कॉलेज में भी छात्रों एवं शिक्षकों एवं प्रबंधन के पदाधिकारियों से भी वार्ता की और अपनी बात साझा की।
इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वी. के. ढौड़ियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



