दून पुस्तकालय में नगालैण्ड के परिदृश्य पर प्रदर्शनी का आयोजन

- डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से स्लाइड शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान पद्मश्री हिमालयी और वन्यजीव छायाकार अनूप साह एवं एसएस रसाइली, आईएफएस, अतिरिक्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (सेवानिवृत्त) ने नागालैंड की ओर : दीवार पर लगे दर्पण तक की हमारी यात्रा के वृत्तांत शीर्षक से एक स्लाइड शो और व्याख्यान प्रस्तुत किया।
आयोजन में छाया चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी केन्द्र के तीसरे तल पर पांच दिनों तक आम लोगों के लिए सुबह 11ः00 बजे से शाम 4ः30 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में नागालैण्ड के लोगों समाज व संस्कृति के विविध आयामों को दर्शाने का शानदार प्रयास किया गया है।
इस दौरान संस्कृति सचिव उत्तराखण्ड, जुगल किशोर पंत, धनजंय मोहन, बीएस रावत, अशोक महर, पंकज नैथानी, डॉ. डी.के. पाण्डे, हरि चंद निमेष, जगदीश बाबला, ज्ञान रंजन, सोहन सिंह रजवार, अंजलि भरतरी, भूमेश भारती, भारत सिंह रावत, भगवान प्रसाद, घिल्डियाल,डॉ डॉ. लालता प्रसाद, जयप्रकाश खंकरियाल, प्रवीन भट्ट, अर्जुन रावत, अम्मार नकवी, शैलेन्द्र नौटियाल, सुंदर सिंह बिष्ट, पूर्व विनोद सकलानी सहित शहर के कई प्रबुद्ध लोग, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी व युवा पाठक उपस्थित रहे।



