राष्ट्रीय

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन !

डीबीएल संवाददाता

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा जेएमएम के संस्थापक सोरेन को 19 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको किडनी संबंधी परेशानी थी। कुछ दिन पहले उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। उन्होंने सोमवार सुबह 8ः56 बजे अंतिम सांस ली।

अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एके भल्ला ने बताया कि सोरेन की बाईपास सर्जरी अधिक उम्र में हुई थी, जिससे रिकवरी में समय लग रहा था। उन्होंने बताया कि उनको फेफड़े और किडनी संबंधी बीमारियों के अलावा डायबिटीज भी थी और हाल में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी आया था। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनके बाएं शरीर में पैरालिसिस की शिकायत थी। उनके बेटे हेमंत और बहु कल्पना सोरेन एक हफ्ते से दिल्ली में थे।

आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन को गुरुजी कहा जाता था। वे जेएमएम के संस्थापक नेताओं में रहे हैं और राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया था। वे राज्य के 3 बार मुख्यमंत्री रहे हैं और 2004 में मनमोहन सिंह की सरकार में कोयला मंत्री बने थे। शिबू सोरेन के निधन की सूचना पर पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button