संस्कृति एवं संभ्यता

साइक्लोथॉन रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश – ’गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ शुरू

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही हुआ मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ

डीबीएल संवाददाता/देहरादून।

हिमालयी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ’गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ शुक्रवार को साइक्लोथॉन के साथ किया गया। शाम को मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। फेस्टिवल के प्रथम दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश और कलात्मक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिला।

शहीद दुर्गामल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गढ़ी कैंट स्थित महेन्द्रा ग्राउंड में आयोजित गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार को सुबह सात बजे साइक्लोथॉन रैली से हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राम सिंह प्रधान, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा, ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। लगभग 15 किलोमीटर लंबी यह रैली गढ़ी कैंट से प्रारंभ होकर बल्लूपुर और घंटाघर होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए हिमालय संरक्षण का संदेश दिया, साथ ही शरीर की सुदृढ़ता को ही सुखी जीवन का मुख्य आधार बताते हुए स्वस्थ जीवन के टिप्स दिये गये। इस दौरान सौ से अधिक साइकिलिस्ट्स ने रैली में प्रतिभाग किया।शाम को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राम सिंह प्रधान, ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पंडित सुशांत राज, ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा, सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, संरक्षक गोदावरी थापली ने प्रदर्शनी और मेले का शुभारम्भ किया। जम्मू के प्रसिद्ध जिया शर्मा एम् जैक्सन बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। सिलीगुड़ी की कलाकार सुरक्षा सिन्चुरी एवं गायक विक्रम कालीकोटी ने अपने गीतों के माध्यम से इंडियन आइडल फेम प्रशांत तमंग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर ज्योति कोटिया, बुद्धिमान थापा, उपासना थापा, राजेंद्र थापा, माया पवार, मेनका राणा, पूनम थापा, लाल बहादुर थापा माया राणा और तारा शाह, अनिल गुरुंग, अभिषेक शाही, पहाड़ी पेडलर समूह ,रोड स्पिन वॉरियर्स आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button