इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रतिभाओं को दिया मंच – कीर्तिमान के रूप में दर्ज हुईं गतिविधियां
डीबीएल संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर स्थित देश की रिकॉर्ड-कीपर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स आईबीआर लगातार प्रतिभाओं को बढ़ावा देती रही है। पिछले कुछ हफ्तों में कई गतिविधियां कीर्तिमानों के रूप में दर्ज की गईं। इनमें से कुछ के बारे में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स प्रकाशन में किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में पहचान स्थापित कर प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचने वाली प्रतिभाओं में नागराज बी, एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल, जैन्थन फ्रांसिस, गीता धर्म मंडल, आरोग्य पीठ, आचार्य राम गोपाल दीक्षित, डॉ. किरमे शंकर नारायण, वेध एक्टिंग अकादमी, रोटरी क्लब ऑफ मुंबई, और देवाक्षी ग्रेस मुखर्जी आदि शामिल हैं।
बीते दिनों आईबीआर में दर्ज प्रतिभाओं में कोयंबटूर तमिलनाडु के नागराज बी ने छात्रों को विभिन्न विषयों पर 24 घंटे का सबसे लंबा वित्तीय व्याख्यान दिया। एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल, बेंगलुरु ने एमएसडी एडुकार्निवल एक्सपो 24 के दौरान, संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों की थीम के तहत 297 परियोजनाएं चलाकर एक रिकॉर्ड बनाया। पोलाची, कोयंबटूर के विजडम ट्री किड्ज स्कूल ने स्मार्ट बिन के विकास में भाग लेने वाले बच्चों की अधिकतम संख्या का रिकॉर्ड बनाया।
इसके अलावा अपनी बेटी के पहले जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए 10,00,200 बार आई लव यू लिखने का रिकॉर्ड सिकंदराबाद के जैन्थन फ्रांसिस ने बनाया। महाराष्ट्र के गीता धर्म मंडल ने एक ही स्थान पर 10,697 लोगों द्वारा भगवद गीता का पाठ करने का रिकॉर्ड बनाया। कर्नाटक के मुधोल की 12 साल की देवाक्षी ग्रेस मुखर्जी ने सेव द चिल्ड्रेन के साथ एक समझौते के तहत, अपने पिता के साथ 14,000 फीट ऊंचाई पर हिमालय में संदक्फू-फालुट ट्रेक पर 10 दिनों में 84 किमी टेªक किया और सेव द चिल्ड्रेन के लिए धनराशि जुटाई।