उत्तराखंडराजनीतिक

राष्ट्र को जीवित रखने के लिए संस्कृति का जीवित रहना जरूरी : कोश्यारी

पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की जीत का किया आग्रह

डीबीएल डेस्क/ सोमेश्वर(अल्मोड़ा) 

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सोमेश्वर विधानसभा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे युवाओ की यह जिम्मेदारी है कि वह सभी राष्ट्रनिर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें।कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य का तीव्र गति के साथ विकास हो रहा है।साथ ही कहा एक राष्ट्र तभी जिंदा रहता है जब वहां की संस्कृति जीवित रहती है।

अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 10वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के रहे हैं।और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त भारत निर्माण के लिए जनता एनडीए को 400 से अधिक सीटों पर भव्य विजय दिलाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button