अपना दूनउत्तराखंड

असम तक पहुंचा मोबाइल गेम, देहरादून से दो सगी बहनें हो गईं थी लापता

देहरादून : मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान बडी बहन की असम में किसी से दोस्ती हो गई थी। जिससे मिलने घरवालों को बिना बताये छोटी बहन को लेकर युवती असम पहुंच गई थी।

दरअसल, 22 फरवरी को नेहरू कॉलोनी निवासी वादी ने थाने आकर बताया कि उसकी दोनों बेटियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। जिस पर तत्काल दोनों लड़कियों की गुमशुदगी थाना नेहरू कॉलोनी में दर्ज कराई गई और लड़कियों की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की गई।

गठित टीम ने निगरानी (सुरागरसी-पतारसी) करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से दोनों लड़कियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पुलिस टीम को दोनों लड़कियों के असम में होने की जानकारी मिली, जिस पर टीम तुरंत लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए असम रवाना हो गयी।

असम पहुंचकर टीम ने लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। लापता लड़कियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे मोबाइल पर लीजेंड गेम खेलती हैं।

मोबाइल लीजेंड्स गेम के जरिए उसकी असम में किसी से (फ्रेंडशिप) दोस्ती हो गई थी, जिससे मिलने के लिए वह असम आई थी। दोनों लड़कियों को वापस देहरादून लाया गया और सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक  राज नारायण व्यास, कांस्टेबल नरेन्द्र रावत, म0 कांस्टेबल रजनी, हेड कांस्टेबल किरण कुमार (एसओजी) उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button