सामाजिक सरोकार

दून में ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ का आयोजन कल

किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, आशा भोसले और लता मंगेशकर के गीतों की प्रस्तुति देंगे कलाकार, आयोजन में होगा प्रवेश निःशुल्क

डीबीएल संवाददाता।

दून के संगीत प्रेमी 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ बाय स्वरांजली का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम की घोषणा आयोजकों ने प्रेस वार्ता के दौरान की।

कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता ने बताया कि यह वार्षिक संगीत संध्या हर वर्ष प्रतिभाशाली और उत्साही गायकों को एक मंच प्रदान करती है, जो भारतीय सिनेमा के महान गायकों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा, “हर वर्ष की तरह इस बार भी हम ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें कलाकार किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, आशा भोसले और लता मंगेशकर जैसे महान गायकों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत करेंगे। उन्हेंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से हमारा प्रयास इन अमर धुनों को जीवित रखने का रहा है। कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

राजेश गोयल और महबूब आलम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल और राज्य मंत्री अशोक वर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में एनआईसी उत्तराखंड के उप महानिदेशक आईटी संजय गुप्ता और भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ के सह-संयोजक विशाल गुप्ता मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर अरुण गुप्ता, नरेश आनंद, रोहित चंद्रा, कमल जोली, प्रदीप गुप्ता, शिवा गुप्ता, रजत गुप्ता, और शिवानी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button