सामाजिक सरोकार

“तेल व गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ” का संकल्प लिया

ओएनजीसी देहरादून में आयोजित पंद्रह दिवसीय ‘सक्षम’ संरक्षण अभियान का समापन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

ऊर्जा बचत को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए ओएनजीसी देहरादून में आयोजित पंद्रह दिवसीय ‘सक्षम’ संरक्षण अभियान का समापन हुआ। इस अवसर पर “तेल व गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

देहरादून के कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी सभागार में 1 से 15 फरवरी तक आयोजित “तेल व गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ” अभियान के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता, ईंधन संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आयोजन के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रमुख वन संरक्षक सेवानिवृत्त जयराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने सतत और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की।

बेसिन मैनेजर डॉ. आरएस टंडन ओएनजीसी ने ऊर्जा संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम ला सकते हैं।

मुख्य महाप्रबंधक एवं मानव संसाधन सेवा प्रमुख ओएनजीसी नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि भारत की तेल आवश्यकताओं का बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है, ऐसे में ऊर्जा की बचत राष्ट्रीय आर्थिक मजबूती से भी जुड़ी है।

ओएनजीसी के महाप्रबंधक टेक्निकल एहतशामुल हक ने अभियान की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क पीयूसी जांच शिविर, एलपीजी सुरक्षा कार्यशालाएं और तकनीकी संगोष्ठियां आयोजित की गईं। उन्होंने “सेव ऑयल एंड गैस, गो ग्रीन” विषय पर विशेषज्ञों ने ऊर्जा दक्षता के आधुनिक उपायों पर विचार साझा किए।

इस दौरान ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक केएन रमेश, मुख्य महाप्रबंधक संजीव कक्कड़, महाप्रबंधक पवन कुमार सैनी, उपमहाप्रबंधक विशाल कुमार शर्मा आदि ने भी अपने विचार साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button