क्राइम

युवती के साथ छेडछाड करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने धरा

डीबीएल संवाददाता/देहरादून।

राजीव नगर निवासी एक युवक द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि, होली के दौरान जब वो अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर मुख्य सडक पर खड़े थे तभी दो लड़के उनके पास आये तथा उनकी एक महिला मित्र के साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी करने लगे, विरोध करने पर उक्त लडकों द्वारा वादी व उनके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों 1- विकास रावत तथा 2- संजीव नेगी को गिरफ्तार किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button