अपना दून
एसएसपी दून ने पलटन बाजार में पुलिस व्यवस्थाओं को परखा

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
शुक्रवार को एसएसपी देहरादून ने घंटाघर, पलटन बाजार व आसपास का क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर पुलिस यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने अधिकारियों को शहर के सभी चौराहों, मुख्य बाजारों तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना क्षेत्र के बाजारों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर स्वयं उपस्थित रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर एवं यातायात आदि मौजूद रहे।



