अपना दून
डीएम बंसल को हटाने के खिलाफ सामाजिक संस्थान हुए लामबंद

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल को हटाने के खिलाफ दून की 25 से अधिक संयुक्त नागरिक संगठन के प्रतिनिधियों ने इनकी ईमानदारी, प्रशासनिक योग्यता, विनम्रता, कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा की। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को दून के विकास, भ्रष्टाचार के खात्मे एवं जनहित में उनके निर्णयों को काबिले तारीफ बताया।
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चेताया कि वह जिलाधिकारी के हटाने की मंशा वालों के खिलाफ आवाज मुखर करेंगे।



