अपना दून
झंडा मेला क्षेत्र में एसपी सिटी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

डीबीएल संवाददाता/देहरादून।
8 मार्च से झंडा जी के आरोहण के साथ शुरू होने वाले झंडा मेले के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नगर ने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिये।



