ईएमए की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण – जिला अध्यक्ष डा. सीपी रतूडी सहित सभी पदाधिकारियों ने दायित्वों को निभाने की शपथ ली

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, भारत इएमए देहरादून की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित हुआ। कार्यकारिणी के सदस्यों को दायित्वों की शपथ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. केपीएस चौहान ने दिलाई। इस अवसर पर डा. चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि रोगी के लिए चिकित्सक भगवान का रूप होता है। रोगी के साथ मधुर व्यवहार कायम करना चिकित्सक के अहम दायित्वों में शामिल है।
गुरूवार को आयोजन की शुरूआत एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. केपीएस चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा. एनएस टाकुली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. वीएल अलखानिया, प्रदेश अध्यक्ष डा. मुकेश चौहान, प्रदेश महामंत्री डा. एमटी अंसारी, प्रदेश संगठन मंत्री डा. एस. पी. डोभाल, उ. प्र. राज्य प्रभारी डा. सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर की।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डा. सीपी रतूडी ने जिला अध्यक्ष, डा. एमएस कश्यप, डा. कैलाश बडथवाल ने जिला उपाध्यक्ष, डा. आदर्श शर्मा ने जिला महामंत्री, अब्दुल गफूर ने जिला सचिव, डा. कमलेश खंडूडी ने जनपद प्रभारी, डा. श्रृवण कुमार ने जिला संगठन मत्रीं, डा. बिवस अधिकारी ने जिला मंत्री के पदों के दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।
समारोह का संचालन इएमए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा. ऋचा आर्य ने किया। कार्यक्रम में सुखबीर द्विवेदी, डा. वी.के.सैनी, डा. नेपाल सिंह, डा. रामकुमार, डा. एन.एस. नेगी, डा.आई.एच.अंसारी, डा. डी.सी.आर्य, डा. एस.के. विश्वास, डा. बेदना विश्वास, श्रीपाल सिंह, डा. शंभूनाथ पोखरियाल, डा. सुल्तान फ़ैज़, डा. चांद उस्मान, डा. अशोक कुशवाहा, डा. विक्रम चौहान, डा. ए.पी. अग्रवाल, डा. गुलाम साबिर आदि उपस्थित रहे ।



