सामाजिक सरोकार

कैंसर बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्रेरित करेगी पुस्तक ’माई ट्रिस्ट विद कैन्सर’

दून पुस्तकालय में ’माई ट्रिस्ट विद कैन्सर’ पुस्तक का किया गया लोकार्पण

डीबीएल संवाददाता।

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से लेखिका अंजू राणा की पुस्तक ’माई ट्रिस्ट विद कैन्सर’ का लोकार्पण केन्द्र के सभागार में किया गया । लोकार्पण के बाद पुस्तक की विषय वस्तु पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंजू राणा की यह कहानी उन सभी लोगों को प्रेरित करेगी जो कैंसर बीमारी से लड़ते हुए जिन्दगी को आगे बढ़ाने का सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरूआत दून लाइब्रेरी के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी के अतिथि वक्ताओं व उपस्थित लोगों के स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जानेमाने चिकित्सक पदमश्री डॉ. बीकेएस संजय ने की। कार्यक्रम में चर्चाकार के तौर पर दून पुस्तकालय के मानद निदेशक एन रवि शंकर एवं वैली ऑफ वर्ड्स के संस्थापक निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा उपस्थित रहे। चर्चा का संचालन सुनीता विजय ने किया, कार्यक्रम में कैंसर और उसके प्रबंधन पर डॉ. नैना कुमार एक संक्षिप्त व्याख्यान भी दिया।

इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपल्याल, डॉ. डी.एन. भटकोटी, मनोज पंत, पूर्व मुख्य वन संरक्षक उत्तराखण्ड जय राज, डॉ. पंकज नैथानी, सिद्धान्त अरोड़ा, शर्मिला भरतरी, लालता प्रसाद, सुन्दर सिंह बिष्ट, जगदीश महर, विजय भट्ट, आलोक कुमार सरीन, कल्याण बुटोला, शांता रवि शंकर, अवि नंदा, अनिल कुमार, शांति प्रकाश जिज्ञासु, हैरी शेट्टी, एसके गुप्ता, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. डीके पाण्डे सहित प्रबुद्ध नागरिक, लेखक, साहित्य कार, पाठक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button