दून पुलिस लाइन में परेड निरीक्षण के दौरान कप्तान भी दौड़े़ – व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस लाइन में आयोजित शुकवार की परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अफसरों एवं कर्मियों के साथ दौड़ लगाते हुए उन्हे शारिरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरूस्त रहने के लिये प्रेरित किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।
शुक्रवार को देहरादून पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, रिक्रूट ट्रेनिंग सेण्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए सम्बंधित अफसरों एवं कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च कोटी की रखने के लिए भी निर्देशित किया।



