उत्तराखंड
राज्यपाल से सीएम ने की शिष्टाचार भेंट

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से गुरुवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं सामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।



