सिविल डिफैंस वार्डन टीम ने सीखे आग बुझाने के तरीके

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
गृह मंत्रालय भारत सरकार की योजना Training and capacity building off civil defence के अंतर्गत 8वें बैच की वार्डन टीम ने आग बुझाने के तरीके सीखे। डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस देहरादून एसके साहू ने बताया कि प्रशिक्षण में 50 वार्डन एवं स्वयं सेवक प्रतिभाग कर रहे हैं।


बुधवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय में 2 फरवरी से शुरू हुए सिविल डिफैंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वार्डन की टीम ने फायर फाइटिंग के गुर सीखे। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी सेलाकुई डीके पलारिया सहित दून की फायर ब्रिगेड टीम ने वार्डन को हौज पाइप इस्तेमाल करने, लैडर ड्रिल सहित आग बुझाने के लिए अलग-अलग तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में दून सिविल डिफैंस की प्रशिक्षक समन्वक आभा शर्मा, तनवीर सिंह, प्रज्ञा भारद्वाज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



