गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के समापन पर दिखा हिमालयी राज्यों का संगम
संस्कृति के संरक्षण के लिए भावी पीढ़ी का जुड़ाव जरूरी : जोशी

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देेहरादून में आयोजित तीन दिवसीय ’गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का हिमालयी राज्यों की संस्कृति दर्शन के साथ समापन हो गया। फेस्टिवल के अंतिम दिन ज्ञानवर्धक सत्रों के आयोजन के साथ सांस्कृतिक संध्या में हिमालयी राज्यों की विविध कला और वेशभूषा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री जोशी ने फेस्टिवल आयोजकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि संस्कृति के संरक्षण को दर्शाने वाले ऐसे आयोजनों की निरंतरता भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने के लिए बहुत जरूरी है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेंद्र बसेड़ा ने शहीदों को समर्पित कविता और देव स्तुति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा, सचिव प्रभा शाह, संकल्प, उपासना बिष्ट, गोदावरी थापली, पदम सिंह थापा, वंदना बिष्ट, सूर्य विक्रम शाही आदि मौजूद रहे।
एनआरआई प्रदीप ने छात्रों को दी आर्थिक सहायता :
शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यों से प्रभावित होकर अमेरिका में निवासरत एनआरआई प्रदीप गर्ग ने दो छात्रों सबिया थापा पुत्री धुवन सिंह थापा सेलाकुई और राजकुमाल पुत्र जयराम कुमाल को शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया।
हिमालयी पारंपरिक घर बना आकर्षण का केंद्र :
मेले में आये आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा प्रवेश द्वार पर स्थित एक छोटा सा पहाड़ी शैली में बना हुआ घर, जिसमें हिमालयी पारंपरिक घर और घरेलू पारंपरिक वस्तुओं को दर्शाया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा और सचिव प्रभा शाह ने बताया कि ये पर्यावरण अनुकूल घर जो केवल प्राकृतिक संसाधनों से निर्मित किया गया।



