उत्तराखंड

मालदेवता में तिरंगा रैली निकालकर दिया फिट रहने का संदेश

डीबीएल डेस्क/ देहरादून

देहरादून में रा0इ0कॉ मालदेवता के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन0एस0एस0) के छात्रों ने रैली निकालकर फिट रहने और देश की अखंडता और भाईचारे को कायम रखने का संदेश दिया। कॉलेज के प्रवक्ता संजीव कुमार सैनी एवं भारत मिश्राके मार्गदर्शन में रैली की अगुवाई दल नायक अभिषेक मनवाल एवं दल नायिका सुहानी बिष्ट ने की।

शुक्रवार को रा0इ0कॉ मालदेवता का प्रांगण भारत माता की जय जयकार से गुंजायमान हो गया। एन0एस0एस0 छात्रों ने तिरंगा रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को देश प्रेम का संदेश दिया। रैली के आयोजन के बारे में कॉलेज प्रवक्ता संजीव कुमार सैनी ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली में 12वीं कक्षा के 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

क्या है एन0एस0एस0 -:

NSS भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम है. यह योजना गांधीजी की शताब्दी के समय 1969 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य विभिन्न सामुदायिक सेवाओं के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व को विकसित करना था। NSS का पूर्ण रूप राष्ट्रीय सेवा योजना है युवा लोगों का स्वयंसेवक संघ विभिन्न गतिविधियों में लिप्त है जो उन्हें समाज की जमीनी हकीकत जानने और उसके सामान्य कल्याण के लिए काम करने में मदद करेगा। NSS समुदाय की आवश्यकता और समस्या की पहचान पर केंद्रित है और उन्हें समस्या-समाधान की प्रक्रिया में शामिल करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button