खेल

खेल विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाया

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

देहरादून, चमोली के जोशीमठ से टीटी कोच ने सूबे के खेल विभाग पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग द्वारा अपने चेहतों को खराब प्रदर्शन के वाबजूद तरक्की देकर पक्षपात किया जा रहा है।

सोमवार को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में जोशीमठ क्षेत्र के टेबल टेनिस कोच विजय कुमार ने खेल विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरिद्वार रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में पक्षपातपूर्ण एम्पायरिंग की गई। मामले में जोशीमठ चमोली के उदयमान खिलाड़ी बच्चों की ओर हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लिखित शिकायत करने पर भी कार्यवाही नहीं की गई। है। उन्होंने सरकार से मामले में जांच की मांग उठाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button