सामाजिक सरोकार

समिट के माध्यम से दिया महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण का संदेश

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट में सफल महिला उद्यमियों का किया सम्मान

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून की ओर से उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट का आयोजन किया गया। समिट का उद्देश्य राज्यभर में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना रहा।

गुरुवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद एवं माननीय राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार विनोद उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रगतिशील उत्तराखंड की रीढ़ है। जब महिलाओं को संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर मिलते हैं, तो वे आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बन जाती हैं।

कार्यक्रम में उद्यमिता, सामाजिक नेतृत्व और सामुदायिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 51 विभूतियों को उपाध्यक्ष सुशीला देवी सेंटर फॉर प्रोफेशनल स्टडीज़ एंड रिसर्च अनुराधा जोशी सम्मानित ने सम्मानित किया।

उपाध्यक्ष एवं निदेशक एसीआईसी उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन अंकिता जोशी ने कहा कि एसीआईसी महिलाओं को इनोवेशन, स्टार्टअप सहायता, इन्क्यूबेशन, फंडिंग और संरचित मेंटॉरशिप प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कुलपति उत्तरांचल विश्वविद्यालय डॉ. धरम बुद्धि, निदेशक अनुसंधान एवं नवाचार प्रो. डॉ. राजेश सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसीआईसी उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन डॉ. अनीता गहलोत आदि ने भी अपने विचार साझा किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button