तृप्ति बेहल ने फ़िक्की उत्तराखंड की चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला
स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने फ़िक्की फ्लो उत्तराखंड के कार्यक्रम में महिलाओं के नेतृत्व को बताया प्रेरणाश्रोत

डीबीएल संवाददाता।
फ़िक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने सेक्रेड फ्लो दृ एन आफ्टरनून ऑफ ग्रेस एंड ग्रोथ के साथ अपने नये सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तृप्ति बेहल ने फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य आध्यात्मिक गुरु, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायी रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के प्रेरणादायक विचारों के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने आध्यात्मिकता, आंतरिक शक्ति और आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में नेतृत्व की भूमिका पर विचार साझा किए। महिला शक्ति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “जब भी दुनिया ने असंतुलन या संकट का सामना किया है, तब नारी शक्ति ने ही संतुलन स्थापित किया है। यदि महिलाएं आध्यात्मिक नेतृत्व को अपनाएं, तो मानवता के लिए एक नए परिवर्तनकारी युग का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
चेयरपर्सन तृप्ति बेहल ने अपने वर्षभर के विजन को पीपल, पर्पस और प्लैनेट पर आधारित बताया। उन्होंने आगामी वर्ष के लिए फ्लो के राष्ट्रीय विजन को भी साझा किया, जिसका उद्देश्य फ्लो उत्तराखंड को राज्यभर में महिला नेतृत्व आधारित प्रगति का सशक्त माध्यम बनाना है। इस दौरान फ़िक्की की पूर्व चेयरपर्सन्स किरन भट्ट टोडारिया, कोमल बत्रा, नेहा शर्मा नेशनल गवर्निंग बॉडी मेंबर और डॉ. गीता खन्ना ने अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का समापन हरिद्वार में दिव्य गंगा आरती के साथ एक आध्यात्मिक और भावनात्मक वातावरण में हुआ।
इस अवसर पर फ़िक्की फ्लो उत्तराखंड की पूर्व चेयरपर्सन्स, कार्यकारिणी समिति, वर्किंग टीम, वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।



