उत्तराखंड
उपनल कर्मियों को दस वर्ष की सेवा पूरी करने पर अब मिलेगा समान कार्य के बदले समान वेतन
सरकार ने शासनादेश जारी कर उपनल कर्मियों की लंबे समय से की जा रही मांग पर लिया निर्णय

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
उपनल कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलनरत थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की पहल पर उपनल कर्मियों को दस साल की सेवा पूरी करने पर समान कार्य के बदले समान वेतन मिलने का शासनादेश जारी हो गया है।



