अपना दून

बाला साहेब और नेताजी के जन्मदिवस को ’नारी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया

देहरादून। शिवसेना देहरादून इकाई द्वारा हिन्दु हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख माननीय बाला साहेब ठाकरे और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक माननीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस को ’नारी स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने किया। कार्यकताओं को सम्बोघित करते हुए गौरव कुमार ने कहा कि आज का दिन एक स्वर्णिम दिन है। आज के ही दिन हमारे देश में दो आलौकिक एवं अविस्मरणीय विभूतियां अवतरित हुई, जिन्होंने देश व समाज को एक अलग दिशा दी। पूरे जीवन काल में जनता को जागृत व स्वाभिमानी बनाने को कार्य किया, बुराइयों एवं समस्याओं से लड़ने का पाठ पढ़ाया, जहां सुभाष चन्द्र बोस जी ने देश के बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिए आजाद हिन्द फौज बनाई वहीं बाला साहेब ठाकरे ने आंतरिक दुश्मनों से लड़ने के लिए शिवसेना का निर्माण किया गया।

जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा बेहद अहम् मुद्दा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को किसी दूसरे पर निर्भर रहने की जगह अब स्वयं अपनी सुरक्षा करनी होगी। शिवसेना इस कार्य में हर समय तत्पर रहेगी।

महानगर प्रमुख आशीष सिंधल ने कहा कि शिवसेना द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शिवसेना कार्यालय में दिया जा रहा है। जो भी महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में आना चाहें उनकी निःशुलक व्यवस्था शिवसेना द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारें बेटी बचाओ का संदेश तो बढ़ा-चढ़ा कर करती है मगर बेटियों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण पहलू है।

कार्यक्रम में मनोज वोहरा, आशीष सिधंल, पंकज तायल, रवि गैरोला, मनोज सरीन, अभिषेक साहनी, नितिन कुमार, फरीद खान, अमन आहूजा आदि उपस्थित थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Shiv Sena, Bala Sohab, Netaji, Birthday, Celebrated, Women Swabhiman Diwas

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button